मुठभेड़ की होगी जांच
कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने मर्दगोटा पुलिस नक्सली मुठभेड़ के संबंध में एसडीएम मोहला रजत बंसल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिला दंडाधिकारी ने 2 सितंबर को थाना औंधी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मर्दगोटा की पहाड़ी की ओर सर्चिंग करते समय पहाड़ की ओर से नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग किए जाने संपूर्ण घटनाक्रम क्या रहा, घटना स्थल में बरामद गोला बारूद और नक्सली सामग्री आदि का संपूर्ण विवरण के अलावा अन्य जानकारी मांगी है।
दो सितंबर को ग्राम मर्दगोटा के पास लगभग 30 नक्सलियों की कैंप होने की सूचना पर प्लाटून कमांडर हलवर सिंह भलावी यादराम बघेल के नेतृत्व में कुल 35 एसटीएफ का बल एवं सहायक आरक्षक लगभग 10.30 बजे गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुए। पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। इसी की जांच करने कहा गया है।