- Hindi News
- राजनांदगांव|नगर कीसेवाभावी संस्था महावीर इंटरनेशनल ने जम्मू कश्मीर में बाढ़
राजनांदगांव|नगर कीसेवाभावी संस्था महावीर इंटरनेशनल ने जम्मू कश्मीर में बाढ़
राजनांदगांव|नगर कीसेवाभावी संस्था महावीर इंटरनेशनल ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक लाख रुपए पीएम राहत कोष में जमा कराया है। महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर कलेक्टर को एक लाख रुपए का चेक सौंपा। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों में जाकर यह राशि समाज के सभी वर्गों के लोगों से संकलित की गई है। इस मौके पर संरक्षक सुनील बरडिया, अशोक मोदी, रमेश जैन, राजेंद्र बाफना, संजय छाजेड़, प्रभात कांकरिया मौजूद थे।
सहायता के लिए दिए एक लाख रुपए