स्मरण मुक्तिबोध का आयोजन कल
राजनांदगांव|संस्कृति विभागद्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की 50वीं पुण्यतिथि के मौके पर 20 सितंबर को त्रिवेणी परिसर में स्मरण मुक्तिबोध का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अजय चंद्राकर, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत की विशेष उपस्थिति में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विचार सत्र से 11.30 बजे होगा। 3.30 बजे से 5 बजे तक विशेष सत्र एवं शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक काव्यपाठ का आयोजन है। शाम 7.30 बजे से 8.30 तक नाटक \\\"\\\"अंधेरे में\\\'\\\' की प्रस्तुति होगी।