कांग्रेस का आंदोलन २९ को
राजनांदगांव|प्रदेश कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में महाधरना एवं आंदोलन 29 सितंबर को राजनांदगांव में किया जाएगा। कांग्रेस के प्रवक्ता एवं महामंत्री इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बघेल 29 सितंबर को नगर आएंगे। इसके तहत उग्र आंदोलन इस दिशाहीन सरकार के खिलाफ किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड गरीबों को राशन नहीं मिलने के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर यह आंदोलन आयोजित है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार आंदोलन को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर वार्ड स्तर पर बैठक लेकर पूरे 45 वार्डों से भारी जनसैलाब के साथ यह आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।