- Hindi News
- मैथ्स फिजिक्स के टीचर नहीं, रोड पर उतरीं छात्राएं
मैथ्स-फिजिक्स के टीचर नहीं, रोड पर उतरीं छात्राएं
भौतिक,गणित, संस्कृत विषय की शिक्षक की मांग को लेकर गुरुवार को कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने गुरुवार को चौकी-राजनांदगांव मुख्य मार्ग को मेरेगांव में एक घंटे अवरूद्ध रखा। बिना किसी सूचना के छात्राओं द्वारा अचानक चक्काजाम कर दिए जाने से इस रूट पर घंटे भर आवागमन ठप रहा। इससे यात्री एवं प्रशासन हलाकान नजर आए। आंदोलनकारी सड़क से तभी हटे जब उन्हें कलेक्टर की ओर से पखवाड़े भर के अंदर मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला।
नगर के वार्ड एक मेरेगांव में स्थित विशेष संस्था कन्या शिक्षा परिसर की ढाई सौ छात्राएं आज शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर गई। तख्तियां लेकर उतरीं छात्राएं विद्यालय में रिक्त गणित, भौतिक एवं संस्कृत शिक्षकों के पद को भरे जाने एवं आवासीय संस्था में पर्याप्त रसोईयों की व्यवस्था करने की मांग कर रही थी। छात्राओं द्वारा अपनी मांगों को पूरी करने को लेकर दोपहर 1 से 2 के बीच अचानक चक्काजाम कर दिए जाने से पुलिस प्रशासन के आला अफसर नाराज दिखे।
इधर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किए जाने से मेरेगांव में वाहनों की दो किमी तक लंबी कतार लग गई। अधिकारी छात्राओं को सड़क से हटाने के लिए समझाते रहे पर वे अपनी मांगे पूरी होने पर ही संस्था वापस लौटने की जिद पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आरआर दुबे, बीईओ एआर देवांगन, एएसआई नारायाण वर्मा, जीआर साहू पुलिस बल सहित पहुंच गए थे।
प्रशासन की ओर से बीईओ एवं तहसीलदार ने कलेक्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं की मांगों को पखवाड़े भर के अंदर पूरी करने का आश्वासन मिला। इसके बाद छात्राएं आंदोलन समाप्त कर वापस संस्था लौट गई। बिना अल्टीमेटम के अचानक चक्काजाम किए जाने से शाम तक अधिकारियों की क्लास होती रही।
छात्राओं ने घंटेभर तक सड़क को ऐसे ही घेरे रखा। आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
एसी कार्यालय बना रोड़ा
नगरपंचायत उपाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र के शालाओं में रिक्त शिक्षा कर्मी वर्ग एक के 11 पद वर्ग दो के 2 पद एवं वर्ग तीन के एक पदों पर भर्ती के लिए नगर पंचायत कार्यालय से एसी कार्यालय को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है। स्वीकृति नहीं मिलने से भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आदेश मिलते ही शिक्षकों की कमी को भर्ती के माध्यम से भर लिया जाएगा।
छात्राओं से मिलेंगे अधिकारी
संभागस