पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता पदयात्रा निकाली

स्वच्छता पदयात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की अगुआई में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर रात्रि 7 बजे से ग्राम बम्हनी के चंडी मंदिर से बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ तक लगभग 28 किलोमीटर की विशाल स्वच्छता पद यात्रा निकाली गई।

इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु पदयात्रा कर रहे पदयात्रियों से बातचीत भी की। अंत में कलेक्टर एसपी सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के खुशहाली के लिए मंगल कामना हेतु मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना कर इस पद यात्रा का समापन किया। इस पद यात्रा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस मोहबे, कार्यपालन अभियंता लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी एसएन पांडेय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पदयात्रा में जिलािधकारी हुए शामिल