पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल काम से हटाकर बना दिया बाबू

मूल काम से हटाकर बना दिया बाबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों में दिख रही है। क्योंकि सीधी भर्ती में तकरीबन सभी पदों पर नियुक्ति आदेश जारी हो चुका है। इसके बाद महिला परिचालक और महिला सफाई दरोगा को बाबू का काम सौंप दिया गया। जबकि उन्हें उनके मूल काम से दूर कर दिया गया है। अब अधिकारी इसे पार्ट टाइम काम का नाम दे रहे हैं।

सीधी भर्ती के तहत 107 पदों पर निगम ने प्रक्रिया पूरी की। पहले ही महिला सफाई दरोगा और महिला परिचालक के पद को लेकर आपत्ति भी हुई। क्योंकि इनमें इस तरह का काम लेना मुश्किल था। इसके बाद भी निगम प्रशासन ने नियुक्ति आदेश जारी किया और दोनों पर अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग भी दी। अब इन्हें मूल काम से हटा दिया गया है। मतलब रिक्त पद सीधी भर्ती के बाद औपचारिक रूप से ही भरे गए हैं।

पहलेभी इस तरह के काम से हुई थी किरकिरी

राशनकार्ड मामले में चपरासी को राशन कार्ड शाखा का प्रभारी बना दिया गया था। पहले तो इस पर किसी को आपत्ति नहीं थी, लेकिन बाद में कार्डों का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद निगम प्रशासन की इसमें काफी किरकिरी हुई थी। वहीं तात्कालीक कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने चपरासी प्रहलाद कुमार को कामकाज ठीक होने के कारण प्रभारी बनाने की बात कही थी।

पहले भी चपरासी को सौंपा गया था राशन कार्ड शाख का प्रभारी, हुई थी किरकिरी।

^दोनों महिला कर्मचारियों से पार्ट टाइम के रूप में काम लिया जा रहा है। इसके अलावा वे मूल काम भी कर रही है। वैेसे उन्हें अभी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।\\\'\\\' डीसिंह, कमिश्नर

ये काम कराया जा रहा

सफाईदरोगा अलवीना मार्कस को जन्म-मृत्यु बनाने और कल्पना साहू को सामान्य प्रशासन विभाग में आवक-जावक का काम दिया गया है। विभागीय जानकारियों के अनुसार इन दोनों ही कर्मचारियों से असल में इनके पद के अनुरूप काम नहीं लिया जा रहा है।