हिंदू युवा ने याद किया भगत सिंह को
राजनांदगांव|हिंदू युवामंच की जिला इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह चौक में विगत दिनाें शहीद भगत सिंह की 107 वीं जयंती मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, महापौर नरेश डाकलिया, युवा मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, सीपी भटट, डीसी जैन पवन केसवानी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई। जयंती समारोह की शुरुआत अितथियों ने शहीद के तैलचित्र में माल्यापर्ण दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान युवा मंच ने भगत सिंह चौक में शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री किशोर माहेश्वरी, अरिवंद तिवारी, अमित यदु, हितेश गुप्ता,शशांक त्रिवेदी, मयंक, मनोज साहू, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत निर्मलकर, विशु आजमानी, संयम शर्मा, राजा पारख सहित बड़ी संख्या में युवा मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।