- Hindi News
- जागरुकता के लिए सड़कों पर अफसरों ने की सफाई
जागरुकता के लिए सड़कों पर अफसरों ने की सफाई
स्वच्छताअभियान सप्ताह के अंर्तगत नगर के 15 वार्डों में नगर पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में खास बात यह है की सफाई के लिए प्लेसमेंट एंजेसी से जुड़े सफाई-कर्मियों के साथ नगर पंचायत के सीएमओ कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए हैं।
राजनांदगांव सुघ्घर अभियान के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कर्मियो के साथ नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी वार्डों में चक्कर लगा रहे हैं। अभियान के पहले दिन शनिवार को नगर पंचायत के सीएमओ एवं अन्य कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्षों कार्यालय परिसर को साफ कर लोगों को अभियान से जुडऩे को प्रेरित किया। इसके बाद प्रतिदिन नगर के सभी वार्डों में सीएमओ संजय भीमटे के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को इन कर्मियों ने बस स्टैंड की सफाई कर कचरा उठाया। इस दौरान सीएमओ भीमटे के अलावा जलील अहमद रब्बानी, रामसाय पटेल, दशरथ शर्मा, पीर खान, उपयंत्री योगेश्वर ठाकुर, सोफू जिलानी, समलिया साहू, जीवन पटेल, महेश निषाद, बहाल निषाद, भरत अग्रवाल , एच.के.सलामे सहित बडी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।
अभियान के प्रथम चरण में स्वच्छता उत्सव के आयोजन के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील अग्रहरि ने नगर पंचायत के पार्षदों, स्कूलों महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत गत 25 सितंबर को निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों के लिये सघन अभियान चला।
जागरुकता के लिए चलाया अभियान
डोंगरगढ़| प्राथमिकशाला एवं हाई स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भैंसरा में स्वच्छता अभियान के तहत जन-जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला विकास समिति के सदस्य सहित ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों में बिखरे पड़े कूड़ा-करकट की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ राजनांदगांव, सुंदर राजनांदगांव नारा को सजीवता देने ग्रामवासी, महिला समूहों ने सहयोग दिया। अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा में शैक्षिक गतिविधियों का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हेमंत साहू, खिलेश्वरी साह