पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी संघ ने सांसद को बताई समस्याएं

व्यापारी संघ ने सांसद को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरएवं जिले के विकास के लिए सांसद द्वारा प्रयास किया जा रहा है। हार्डवेयर व्यापारी संघ ने सांसद अभिषेक सिंह की सराहना की साथ ही शहर की समस्याओं के लिए ज्ञापन भी सौपे।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, सचिव प्रहलाद लढ्ढा, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा और उपाध्यक्ष नरेश बावरिया, अरूण खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज पींचा, दीपक ठाकुर, जितेंद्र पटेल, दीपचंद लालवानी, राजकुमार बाफना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। संंघ के अध्यक्ष ने सांसद को समस्याओं से अवगत कराया।

व्यापारी संघ की यह है प्रमुख समस्याएं

गौरीनगर एवं प्यारेलाल स्कूल जाने के लिए जीई रोड से सुगम रास्ता निकालें। शहर के विभिन्न व्यवस्तंम मार्गो में पेशाब घर का निर्माण करवाया जाए। युरियन गृह नहीं होने से बाहर के लोगों को परेशानी होती है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएं। इसके अलावा शहर के कई एेसे जगह है जहां ब्रेकर की आवश्यकता है। उन स्थानों पर ब्रेकर बनाएं जाए। और जो बिना वजह के ब्रेकर बनाएं गए है। उन्हें हटाया जाएं ताकि लोगों को दुर्घटनाएं का शिकार होना पड़े। संघ ने सांसद अभिषेक को दी जानकारी।