- Hindi News
- सरकार के खिलाफ आज 11 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी
सरकार के खिलाफ आज 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी
शहरजिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में २९ सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही बसंतपुर थाने में राशन कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में होगा। कांग्रेसी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राशन कार्ड, बिजली की बढ़ी हुई दर, मनरेगा, धान का बोनस, किसानों की पंजीयन एवं कई अन्य मुद्दों को लेकर स्थानीय जयस्तंभ चौक में आज 29 सितंबर सुबह 11.00 बजे धरना दिया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, ग्रामीण अध्यक्ष आलाली राम यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि आंदोलन के तहत इस दिशाहीन सरकार ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गरीबों और किसानों के हितों पर लगातार कुठाराघात किया है। पात्रता रखने वालों का भी राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। 29 सितंबर को सुबह 11.00 बजे नेताओं के आगमन के साथ ही स्थानीय जयस्तंभ चौक में जंगी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद विशाल रैली के रूप में राशन कार्ड को लेकर स्थानीय बसंतपुर थाने का घेराव कर राज्य शासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जयस्तंभ चौक से मानवमंदिर चौक, सिनेमा लाईन, आजाद चौक, हलवाई लाईन, सदर बाजार होते हुए बसंतपुर थाना पहुंचेगी।