नांदगांव में गूंजेंगे रेशमिया के सुर
छत्तीसगढ़जनमहोत्सव समिति द्वारा इस बार भी विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की बैठक में तीन अक्टूबर को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में मुंबई के पाश्र्व गायक हिमेश रेशमिया उनकी टीम रही है। वे अपने सुपर हिट गानों से संस्कारधानी के संगीत बंधुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
संस्कारधानी के निवासियो के लिए विशेष रूप से आतिशबाजी का बेहतरीन नजारा प्रस्तुत करने की तैयारी समिति कर रही है। पिछले वर्ष आकर्षक आतिशबाजी से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर देने वाले मुंबई के 15 आतिशबाजों की टीम इस वर्ष और बेहतर नयनाभिराम, रोमांचक आकाशीय आतिश बाजी करेंगे। इस बार उनका साथ देने के लिए आंध्रप्रदेश के आतिशबाजो की लगभग 20 से अधिक आतिशबाज जमीनी आकाशीय आतिशबाजी करेंगे। विजयादशमी महोत्सव का विशेष आकर्षण लगभग 55 फीट के रावण का आकर्षक पुतला तैयार किया जा रहा है।
आतिशबाजीके साथ होगा रावण दहन
इधरकमला कॉलेज मैदान में महंत राजा दिग्विजय दास विजयादशमी समिति द्वारा रावण वध किया जाएगा। तीन अक्टूबर को कटक की आतिशबाजी के साथ विशालकाय रावण का दहन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रुबी गरचा ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। संरक्षक कैलाश सोनी, जरनैल सिंह भाटिया, सुरेश एच लाल, संतोष अग्रवाल, श्रीधर मुदलियार, रमेश राठौर, कुतुबुद्दीन सोलंकी, नरेश बैद, रमेश गंगवानी, संपूरण सिंह बग्गा, विनोद लोहिया, विनोद चोपड़ा, घनश्याम अग्रवाल, शरद राठी, सीएस मोहबे, अंजुम अल्वी, दामोदरदास मूंदड़ा, दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र लोहिया, आनंद वर्गीस और मौलेश तिवारी हैं। आयोजन समिति के सचिव देवेंद्र साव, कोषाध्यक्ष मयंक वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र देशमुख, कार्यकारी अध्यक्ष राजा भोजवानी, संदीप श्रीवास्तव, फिरोज अंसारी आदि हैं।
समिति का किया गठन
इसबार जनमहोत्सव समिति का गठन किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, आलोक श्रोती, सचिव अश्वनी धीवर, सहसचिव कैलाश शर्मा, प्रशांत कांकरिया, कमलेश बैद, नवल जैन, भावेश बैद, गौरव पारख, नरेंद्र हंसा, किशुन यदु, अजय सोनी, संजय लडवन, सुमीत भाटिया, आतिशबाजी प्रभारी महेश सोनी, कमलेश सूर्यवंशी, सुमित डागा, गिन्नी चांवला, कपिल त्रिपाठी को बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन, पवन बोहरा, स