पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी कर्मचारियों को सचिव नियुक्त कर कराएंगे सम्मेलन

अधिकारी-कर्मचारियों को सचिव नियुक्त कर कराएंगे सम्मेलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशपंचायत सचिव संघ के आहवान पर जिले के पंचायत सचिव बुधवार से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसे देखते हुए कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी-कर्मचारियों को सचिव नियुक्त कर पंचायत का प्रथम सम्मेलन कराया जाए।

कलेक्टर ने कहा है कि बुधवार को हर हाल में प्रथम सम्मेलन होना चाहिए। इधर संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व दिए गए मांग पत्र पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश पंचायत सचिव संघ 11 फरवरी से काम बंद, कलमबंद, तालाबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहा है। इस सूचना के साथ ही कलेक्टर ने सीईओ को निर्देश दिए हैं कि रोजगार सहायक, विकास विस्तार अधिकारी, आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को सचिव नियुक्ति का आदेश जारी कर प्रथम सम्मेलन कराया जाए।

सचिवों की नियुक्ति भी

अफसरोंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर या खंड स्तरीय अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी सचिव नियुक्त किया जा सकता है। सचिवों की हड़ताल को लेकर प्रशासन में कामकाज गड़बड़ाए इस बात का ध्यान प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। हालांकि यह प्रयास कितना रंग लाता है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे सचिव भी काफी उम्मीद लगाए हैं।