प्रत्याशी ने भेजी आयोग को शिकायत
राजनांदगांव| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच प्रत्याशी टिकेश सोरी ने राज्य निर्वाचन आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। उन्हें गांव में दबाव डालकर चुनाव प्रचार नहीं करने दिया गया। चुनाव में खड़े होने वाले पर 10 हजार अर्थदंड का दबाव बनाया गया। सरपंच प्रत्याशी गैंदू पटेल, ग्राम समिति के अध्यक्ष श्यामलाल, सचिव युवराज साहू, महेंद्र साहू अन्य ने बैठक बुलाकर बिना ग्रामीणों की सहमति के बगैर पटेल को खड़ा कर दिया। संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।