पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीईओ ने दी हिदायत कहा, समय पर पहुंचें ऑफिस

सीईओ ने दी हिदायत कहा, समय पर पहुंचें ऑफिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| जिलापंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालित समस्त योजना की कार्य प्रगति की जनपदवार समीक्षा समीक्षा ली गई, जिसमें जिले के समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत ने इस दौरान कहा कि प्रायः देखने में आया है कि जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते। इससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता है। अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सुबह 10ः30 बजे अपने कार्यालयों में स्वयं उपस्थित होने के साथ समस्त स्टॉफ को भी निर्धारित समय में उपस्थित सुनिश्चित करें।