पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्यों ने अटका दी राशि, नोटिस जारी

प्राचार्यों ने अटका दी राशि, नोटिस जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमाध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत आने वाले कई स्कूलों में अब तक 2011 में मिले 84 लाख 37 हजार रुपए खर्च नहीं हो पाए हैं। इस राशि को आकस्मिक मद, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, भवन लघु मरम्मत में खर्च करना था। इस मामले को लेकर ऐसे 225 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी की गई है। साथ ही बुधवार को इनकी बैठक बुलाई गई है। ताकि वार्षिक शाला अनुदान की राशि व्यय करने पर चर्चा और कार्रवाई की जा सके।

बताया गया कि मिशन के अंतर्गत आने वाले जिले के 275 स्कूलों को वर्ष 2011 में 37 हजार 500 रुपए इन मदों पर खर्च करने के लिए दिए गए थे। 28 मार्च को यह राशि जारी की गई। उस दौरान परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद नया वित्तीय वर्ष लग गया। इस वजह से 225 स्कूलों के प्राचार्यों ने इस राशि को खर्च ही नहीं किया। अब तक यह राशि स्कूलों के खाते में पड़ी है। इस तरह से 84 लाख रुपए को खर्च करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 28 फरवरी तक इसे खर्च कर पांच मार्च तक रिपोर्टिंग देने कहा गया है। अफसरों की मानें तो आकस्मिक मद में 15 हजार, पुस्तकालय में 10 हजार, प्रयोगशाला मद में 25 और भवन मरम्मत मद में 25 हजार रुपए दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।

ऑडिट में हुआ खुलासा

बतायागया कि ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ तो मिशन में खलबली मची। सहायक जिला परियोजना अधिकारी एनके पंचभावे ने बताया कि ऐसे प्राचार्यों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वार्षिक अनुदान की राशि खर्च नहीं करने वाले प्राचार्यों को 11 फरवरी को बैठक में बुलाया गया है।