पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को पिलाई कृमि की दवा

छात्राओं को पिलाई कृमि की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौरमधुसूदन यादव ने मंगलवार को जिले में कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृमि बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है। इससे सेहत के साथ पढ़ाई लिखाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

महापौर यादव महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में बालिकाओं को कृमि मुक्ति दिवस पर संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि कृमि के कारण बच्चों को थकान, बेचैनी, भूख लगना, कुपोषण की समस्या होती है। इससे बचाव के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर कृमि मुक्ति कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 10 से 19 वर्ष आयु के सभी बच्चों को शासकीय स्कूलों में कृमि की दवा एलबेन्डाजोल खिलाई जाएगी। कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा कि साफ-सफाई रखकर बच्चे कृमि के संक्रमण से बच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। साफ पानी या उबालकर पानी पीएं। नाखून साफ और छोटे रखें, खुली जगह में शौच करें, शौचालय का प्रयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि एलबेन्डाजोल की 400 मिग्रा की एक गोली कृमि से मुक्ति दिलाने में मद्द करती है। कलेक्टर ने कहा कि कृमि नियंत्रण से बच्चों को बहुत से फायदे है। इस दौरान योजना की जानकारी दी गई।

गोलियां खिलाकर योजना का शुभारंभ किया गया।

छात्राओं को बताए गए फायदे चुस्त रहते हैं बच्चे

इसेखाने से बच्चे चुस्त रहते है और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उनका विकास भी जल्दी होता है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ.सीएस मोहबे, डॉ.मिथलेश चौधरी, पार्षद शैल यादव, डीईओ बीएल कुर्रे, प्राचार्य ममता गुप्ता, आदित्य खरे, पी मजूमदार, ताहिरा अली समेत छात्राएं मौजूद रहीं।

योजना की शुरुआत