- Hindi News
- महाशिवरात्रि के मौके पर चौखड़िया पारा में मानस गान टीका स्पर्धा 16 से
महाशिवरात्रि के मौके पर चौखड़िया पारा में मानस गान टीका स्पर्धा 16 से
राजनांदगांव |महाशिवरात्रि केअवसर पर पर 16 एवं 17 फरवरी को दो दिवसीय मानस गायन एवं टीका स्पर्धा हीरा मोती लाइन चौखड़िया पारा में श्री अंजनी महिला मानस समिति एवं हनुमान रामायण समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। उपरोक्त स्पर्धा महिला पुरूष वर्ग में अलग-अलग रखा गया है। व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेष्ठ गायन, वादन, टीका, अनुशासन पर विशेष पुरस्कार की व्यवस्था रखी गई है। रामायण मंडली अपना पंजीयन के लिए शंकर रजक के संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी समिति के युवा सदस्य राजा शर्मा ने दी है।