- Hindi News
- बैंकों के सामने कतार से सड़कों पर लग रहा जाम
बैंकों के सामने कतार से सड़कों पर लग रहा जाम
धर्मनगरीडोंगरगढ़ में यातायात की व्यवस्था से आम नागरिकों को अब तक निजात नहीं मिल सका है। खासकर बैंकों के सामने लंबी लाइन लगती है। यहां आए दिन सभी मार्गों में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसके कारण पैदल चलने वाले नागरिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के लगभग सभी सड़कों में यातायात की व्यवस्था चरमराई हुई है। यातायात पुलिस की भी व्यवस्था नहीं कर पा रही। इस कारण मामला बिगड़ रहा।
इनबैंकाें के सामने जाम
धर्मनगरीमें संचालित सभी बैंक शाखाएं शहर की प्रमुख मार्गो पर भीड़-भाड़ इलाकों में स्थित है। यहां संचालित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जो रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग, देना बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, कृषि शाखा तीनों बैंक जयस्तंभ चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित है। एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक जो महावीर पारा, केनरा बैंक मंदिर मार्ग, कार्पोरेशन बैंक हाई स्कूल चौक, दुर्ग-राजनांदगांव ग्रामीण बैंक गोलबाजार, सहारा इंडिया परिवार ऑफिस स्टेशन रोड़ में वर्तमान में संचालित है।
सभी भवन किराए के
शहरमें संचालित सभी बैंक किरायें के भवनों में संचालित हो रही है किसी भी बैंक का स्वयं का भवन नही है जिस कारण से भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। यदि बैंकों का स्वयं का भवन होता तो पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होती किन्तु ट्रैफिक व्यवस्था तो इन्हीं कारणों से अधिक गड़बड़ाई है।
^समय-समय पर स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था भीड़ को संभालने के लिये ड्यूटी लगाई जाती है। डोंगरगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की अलग से कोई व्यवस्था नही है। नवरात्रि पर्व में चौकसी रहेगी। अजीतयादव, डीएसपीडोंगरगढ़
बाजार में भी लगता है जाम
बैंकोंके अलावा गोलबाजार, बुधवारी बाजार में भी यातायात व्यवस्था लचर है। यहां प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। वहीं विकासखंड शिक्षाअधिकारी कार्यालय जो गोलबाजार में स्थित है वहीं बगल में सब्जी मंडी मार्केट की वजह से भीड़ अधिक रहती है। मुख्य मार्ग से होकर जाने वाले राहगीर भी इस भीड़ की चपेट में आते है। वहीं धर्मनगरी को पर्यंटन स्थल घोषित करने के बाद भी अब तक ट्रैफिक व्यवस्था नियमित करने के लिये यातायात पुलिस भी नही है।
कृषि शाखा बैंक मेें ग्राहकों की भीड़ सड़क में लग जाती है जिससे यहां प्रतिदिन जाम लग रहा है।
सोमवार को कृषि बैंक के सामने ग्राहकों की कतार वाहनों