पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुमका सर्किल के जितेन्द्र बने सचिव

घुमका सर्किल के जितेन्द्र बने सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|जिला लोधीसमाज के निर्देश पर विगत दिनों घुमका सर्किल का चुनाव कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए तीन, सचिव के लिए दो एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए बंशीलाल वर्मा भारी मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मानदास वर्मा एवं ईश्वरी वर्मा, सचिव डॉ. जितेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा का मनोनयन किया गया। प्रचार-प्रसार सचिव के लिए मनोज वर्मा निर्विरोध विजयी हुए। चुनाव संचालन के लिए लिमेश्वर वर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इस अवसर पर समाज के संरक्षक डॉ. गोरेलाल चंदेल, भूखन जंघेल, रामकुमार वर्मा, गुनाराम लिल्हारे, मेघराम वर्मा आदि मौजूद थे।