निगरानी के लिए नहीं बनाई समिति
राजनांदगांव| समर्थनमूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत को 11 दिन बीतने के बाद भी अब तक निगरानी समितियों का गठन नहीं हो पाया है। नगरीय निकाय चुनाव होने की वजह से तो राजनीतिक पार्टियों ने इसमें रुचि दिखाई और ही प्रशासन ने निगरानी के लिए कोई टीम गठित की है। पिछले सालों में खरीदी के दौरान कई प्रकार की गड़बडिय़ां सामने आई थीं। कोचियों के द्वारा धान बेचने की शिकायतों के साथ-साथ ऋण पुस्तिका रखकर दूसरों को फायदा पहुंचाने का भी मामला सामने आया था। इस बार निकाय चुनाव में प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां व्यस्त हैं। इस वजह से इस दिशा में किसी तरह की पहल नहीं हो पाई है। खरीदी में आवक बढ़ी है। अब चुनाव के बाद ही इसकी तैयारी की बात कही जा रही है।