- Hindi News
- जमीन विवाद पर भाइयों ने महिला से की मारपीट
जमीन विवाद पर भाइयों ने महिला से की मारपीट
राजनांदगांव|लालबाग थानाक्षेत्रमें जमीन विवाद के चलते दो भाईयों ने एक महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी भाईयों पर मामला कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को रात तकरीबन 8 बजे ग्राम बम्हनी निवासी हिरौती बाई का गांव में ही रहने वाले सुखेश मारकंडे और शंकर मारकंडे से जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ता ही गया और दोनों भाईयों ने हिरौती बाई से मारपीट कर दी। गुरुवार को महिला ने लालबाग थाना में इसकी सूचना दी, इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।