पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सुरक्षा पर सवाल

प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सुरक्षा पर सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाैरवपथरोड पर हॉकी खिलाड़ियों की मूर्ति लगाई गई। शुरुआत से ही इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे, आखिरकार बुधवार रात एक मूर्ति शरारती तत्वों का निशाना बन ही गई। हॉकी खिलाड़ी आरएन पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार को सुबह आसपास के लोगों ने नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया गया कि प्रतिमा का हाथ तोड़कर पास में ही फेंक दिया गया था। इसमें धारा 429 नुकसान पहुंचाने की एफआईआर दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि प्रतिमाओं को तैयार कर यहां लगा दिया गया था, जबकि इसका अनावरण होना शेष है। इससे पहले ही किसी ने प्रतिमाओं की पैकिंग निकाल दी थी, फिर बाद में इसे दोबारा पैक किया गया था।

प्रतिमा से हाथ अलग कर परिसर में फेंका।

^गौरवपथ में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। राजेशचौधरी, टीआई,बसंतपुर