- Hindi News
- अमानत में खयानत, व्यापारियों से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
अमानत में खयानत, व्यापारियों से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
तीनमहीने पुराने मामले को लेकर गुरुवार को मुंबई पुलिस की टीम ने शहर पहुंची। मामला अमानत में खयानत से जुड़ा हुआ बताया गया है, इसकी जांच को लेकर पुलिस टीम ने यहां आधा दर्जन सराफा व्यापारियों से पूछताछ की गई। वहीं पुलिस के साथ एक आरोपी हेमंत भी आया था, जिसकी निशानदेही पर ही मुंबई पुलिस राजनांदगांव आई थी। इसमें कोतवाली पुलिस ने सदर बाजार स्थित उत्तम ज्वेलर्स में पूछताछ करने की जानकारी दी है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेमंत राजनांदगांव का ही रहने वाला है। तीन महीने पहले उसने कोई अपराध मुंबई में किया था, जिसके बाद से वह राजनांदगांव में आकर रहने लगा था। पहले तो मुंबई पुलिस ने आरोपी हेमंत का लोकेशन ट्रेस कर उसकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद मुंबई से उससे पूछताछ में राजनांदगांव के कई ज्वेलरी शॉप का नाम सामने आया। उसकी जांच के लिए ही टीम शहर आई थी। हालांकि अधिकृत रूप से पता नहीं चल पाया है कि पुलिस की टीम ने किन-किन व्यापारियों से पूछताछ की है। बताया गया कि भारत माता चौक के दो, कामठी लाइन के एक और सदर बाजार, हलवाई लाइन स्थित व्यापारियों से जानकारी ली गई हैै।