- Hindi News
- पाइप से भरे ट्रक को छोड़कर भागा चालक, एफआईआर दर्ज
पाइप से भरे ट्रक को छोड़कर भागा चालक, एफआईआर दर्ज
राजनांदगांव|चिचोला थानाक्षेत्र में पाइप से भरे ट्रक को छोड़कर भाग जाने का मामला सामने आया है। ट्रक में सात टन पाइप भी गायब हो गया है। चालक पर चाेरी कर बेचने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा से चालक उमेश कुमार ट्रक में पाइप लोड कर औरंगाबाद ले जाने के लिए निकला। 30 नवंबर को चालक ने अपने मालिक को मैसेज कर दिया कि उसे ट्रक को कक्कड़ पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया है और वह अपने घर जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिली, इस पर पुलिस ने धारा 381 के तहत मामला कायम कर लिया है।