पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी पार्टियां

आज पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी पार्टियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाऔर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार की देर शाम तक पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी है। नामांकन की प्रक्रिया के लिए अब समय कम बचा है। इस वजह से दोनों पार्टियों ने शुक्रवार को पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने का निर्णय लिया है। जबकि महापौर पद के प्रत्याशी के नाम का खुलासा शनिवार को हो जाएगा। इस तरह शनिवार और सोमवार को सैकड़ों की संख्या में नामांकन दाखिल होंगे। काफी गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। इस वजह से प्रशासन ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

रविवार को अवकाश होने की वजह से सूची जारी होने के बाद नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन ही बचेंगे। भाजपा जिला समिति के सदस्य लीलाराम भोजवानी ने बताया कि वर्तमान में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची संभागीय कमेटी के पास है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम तक वहां से इस पर मुहर लग जाएगी। सभी 51 प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया जाएगा। इधर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि कांग्रेस में सूची प्रदेश कमेटी के पास है। शुक्रवार रात तक सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

महापौरके लिए तीन का नामांकन

राजनांदगांवनगर पालिका निगम के महापौर के निर्वाचन के लिए गुरुवार को तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया। वीरेंद्र दीवान, कुंजलाल वर्मा केवल रजक ने नामांकन दाखिल किया। पार्षद पद के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड क्रमांक 18 से चंद्रप्रकाश भट्टड़, 16 से कुमार स्वामी, 11 से बिंदु फुले, 25 से पोषण यादव, 27 से प्रज्ञा गुप्ता, 30 से बलराम दुबे, 35 से पोषण साहू, 36 से शंकरलाल सोनी, 39 से चंद्र अशोक जांगड़े, 43 से प्रेमशंकर यादव, 48 से संतोष साहू, 50 से कुशल कुमार, 51 से रूपेश कुमार, एक से लीला बाई, 4 से मनीषा, 5 से विवेकानंद, 9 से जोगीराम साहू, 10 से केवल रजक ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन 48 लोगों ने लिया है।

अभी नामांकन दाखिले में जोर नहीं है।

पार्टियों की ओर से तैयारी पूरी, घोषणा का इंतजार

३२ लोगों ने लिया नामांकन आवेदन

चौकीमें दो दिन में पार्षद के लिए 28 एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। बताया गया कि बुधवार को पार्षद के लिए 7 एवं अध्यक्ष के लिए एक फार्म तथा दूसरे दिन गुरूवार को पार्षद के लिए 21 एवं अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने फार्म