मोर्चा के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा
राजनांदगांव| नगरविकास मोर्चा राजनांदगांव की सर्वदलीय बैठक छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा कार्यालय तुलसीपुर में आयोजित किया गया जिसमें वार्ड पार्षदों एवं महापौर चुनाव लड़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बैठक में पदाधिकारियों नेे शहर विकास के लिए निम्न प्रत्याशियों की प्रथम सूची वार्ड क्रमांक 11 शांतिनगर बिन्दुकांति कुमार फुले, वार्ड नं. 13 मंजू सतीश पंडया, वार्ड क्र. 20 रविदास वार्ड पेण्ड्री पीटीएस 18 एकड़ शक्ति नगर से छमुमो उपाध्यक्ष मेघदास वैष्णव एवं वार्ड नं. 36 महावीर वार्ड शंकर जाडिय़ा सोनी को प्रत्याशी घोषित की गई। आगामी 12 दिसंबर को तुलसीपुर में बैठक कर अन्य वार्डों सहित महापौर पद के प्रत्याशी की चर्चा कर घोषणा की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से प्रेमनारायण वर्मा, बलवंत सिंह, अनोखे, विनोद कुमार शुक्ला, पुष्पा गायकवाड, सत्यपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।