पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपना जीवन प्रभु को सौंप दो फिर चिंता नहीं

अपना जीवन प्रभु को सौंप दो फिर चिंता नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगीतमयश्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवां दिन व्यासपीठ पर विराजमान नरेशभाई राज्यगुरु ने भागवत कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि जीवन के हर डगर में भगवान का साथ होने पर जीवन आसान हो जाता है।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार अर्जुन का रथ भगवान कृष्ण ने सारथी बनकर खी चे तो अर्जुन ने महाभारत जैसे युद्ध में विजय हासिल की। उसी प्रकार मनुष्य अपने जीवन की बागडोर प्रभु के चरण में सौंप दें तो उनका जीवन बंधन से मुक्त हो जाता है। एक बार अपने जीवन को भगवान के हाथों में देने के बाद देखिए आपके जीवन का आनंद ही कुछ और होगा। कथा में आचार्य ने बताया कि भगवान ने मनुष्य को सभी सुख, साधन प्रदान किए किंतु एक चीज छोड़कर। भगवान ने जब सभी सुख-सुविधा संसार में दी किंतु एक चीज अपने पैरों में दबाते हुए माता लक्ष्मी ने देख लिया।

कलश स्थापना से मिलता है आशीर्वाद

कथामें भागवताचार्य ने बताया कि जब कोई आयोजन करते हैं उस समय हमारे आचार्य कलश पूजन कराते उसका बड़ा महत्व है इस कलश पूजन से पुण्य, कल्याण, कर्म, आरोग्य, श्री प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। वैसे किसी आयोजन के लिए चार अन्य चीजों का होना जरुरी है वो पीठ बल, पितृ कृपा, प्रभु कृपा और संपत्ति-सहमति।