पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं सीसीटीवी नहीं तो कहीं सायरन

कहीं सीसीटीवी नहीं तो कहीं सायरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकोंकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी बैंकों के मैनेजरों की बैठक ली। इसमें उन्होंने मैनेजरों को सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता रखने की हिदायत दी, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा संसाधनों को फायदा लिया जा सकें। क्योंकि हाल में जीई रोड स्थित विजया बैंक में पिछले महीने लूट का प्रयास हुआ, वहां सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें दूर करने की भी बात कही।

मीटिंग में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन कई बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के उपरांत भी कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके अभाव में संदिग्ध व्यक्तियों की सही रूप से पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा यह भी बताया गया कि रायपुर में जो 01 करोड़ से ऊपर की की जो चोरी हुई थी, उसमें आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरेरही है। मीटिंग में बैंक की सुरक्षा के संबंध में बैंक गार्ड, बैंक में लगा सायरन तथा बैंकों में जहां लाकर्स एवं चेस्ट रखा गया है उस कमरें में पर्दे लगे है अथवा नहीं इस ओर भी प्रकाश डाला गया तथा बैंकों में हो रहे एटीएम के द्वारा धोखाधड़ी को रोकने हेतु बैंक अधिकारियों से सुझाव मांगे गए।

नगर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राइम-अजाक के द्वारा भी बैंकों की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार दिए गए। इस मीटिंग में पंजाब नेशनल बैंक के प्रदीप पाण्डे, बैंक ऑफ बडौदा के आनंद वासे एवं विवेक पाण्डे, ग्रामीण बैंक के आमोद श्रीवास्तव, देना बैंक के दीवाकर मलिक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नीलकंठ दिल्लीवार आिद थे।

मीटिंग के दौरान बैंक अफसरों को समझाइश देते एसपी।

पर्याप्त सुरक्षा के दिए गए निर्देश

एएसपीशशिमोहन सिंह ने बैंक के सुरक्षा के संबंध में बैंक अधिकारियों को प्रोजेक्टर के द्वारा बैंक में हो रहे अपराधिक घटनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए बैंकों के पर्याप्त सुरक्षा के संबंध निर्देश दिए। साथ ही बैंक सुरक्षा के संबंध में ब्रांच मैनेजरों से एक समीक्षा पत्रक के माध्यम से जानकारी ली गई। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगें है परंतु काम नहीे कर रहे है। सायरन लगा है परंतु सायरन बज नहीे रहा है, बैंकों में लगे गार्ड अपनी ड्यूटी कर बैंकों म