- Hindi News
- मानव अधिकारों की रक्षा में है मानवता की प्रतिष्ठा
मानव अधिकारों की रक्षा में है मानवता की प्रतिष्ठा
दिग्विजयमहाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मानव अधिकार दिवस पर प्रभावी व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ.चंद्रकुमार जैन प्रमुख अतिथि वक्ता थे।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.अमिता बख्शी तथा डॉ.प्रियंका वैष्णव सहित छात्र-छात्राओं की समृद्ध उपस्थिति में व्याख्यान रोचक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम के दौरान डॉ.अंजना ठाकुर द्वारा प्रस्तुत मानव अधिकारों पर एकाग्र ज्ञानवर्धक फोल्डर का विमोचन वितरण भी किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.जैन ने कहा कि बदलते समय और विकास के नए परिवेश में मानव अधिकार का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का हवाला देते हुए कहा कि अब इंटरनेट के इस्तेमाल को मानव अधिकार बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक 69 प्रतिशत भारतीय यह नहीं जानते कि इंटरनेट से उन्हें क्या फायदे हैं।
छात्रों को मानवाधिकार के बारे में बताते डॉ. जैन।