घासीदास जयंती पर कार्यक्रम 18 से
राजनांदगांव| गुरुघासीदासजयंती आयोजन समिति बाग तराई में बाबा के जयंती अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गांव के मोहन दास मारकंडे ने बताया कि जयंती महोत्सव पर 18 दिसंबर को एक दिवसीय पंथी नृत्य स्पर्धा होगी जिसमें विजेता मंडली पुरुष वर्ग में प्रथम 3000 रुपए नगद, द्वितीय 2000 रुपए, तृतीय 1000 रुपए नगद, चतुर्थ 700 रुपए, पंचम 500 रुपए, षष्ठम 300 रुपए सप्तम 200 रुपए नगद दिया जाएगा। वहीं महिला वर्ग में प्रथम 1000 रुपए, द्वितीय 700 रुपए, तृतीय 500 रुपए, चतुर्थ 300 रुपए पंचम 200 रुपए नगद दिया जाएगा। मारकंडे ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन 19 दिसंबर को गांव में मडई का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन समिति समस्त ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की।