पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किचन को बनाया सीमेंट का गोदाम

किचन को बनाया सीमेंट का गोदाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके पोस्टमैट्रिक छात्रावास में गुरुवार को एसडीएम लीना मंडावी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक बंजारे छात्रावास से नदारद थे। वहीं किचन के स्टोर रूम में बिना अनुमति ठेकेदार द्वारा सीमेंट गोदाम बना पाया। हॉस्टल परिसर के भीतर भवन निर्माण सामग्री को अव्यवस्थित रूप से रखना तथा हॉस्टल में अप्राप्त विद्युत व्यवस्था सहित साफ-सफाई का अभाव पाया।

इस दौरान बच्चों ने एसडीएम मंडावी को बताया कि छात्रावास के अधीक्षक हॉस्टल में नहीं रहते वे राजनांदगांव से आना-जाना करते हैं। वहीं समीप निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार को हॉस्टल से लाइट तथा मैस को सिमेंट गोदाम के रूप में उपयोग करने के लिए दिया गया है। इससे हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को असुविधा होने की बात बताई। बच्चों ने बताया कि 50 सीटर हॉस्टल में 55 बच्चों को रखा गया है। जबकि हॉस्टल में मात्र 20 से 25 पलंग उपलब्ध हैं। इसी तरह वहां रहने वाले बच्चों ने एसडीएम को कई समस्याएं बताई। उन्होंने इसके संबंध में आश्वस्त करने का निर्णय लिया।

अधीक्षक को नोटिस

बच्चोंने एक वर्ष पूर्व लोकार्पित इस हॉस्टल के जर्जर कमरों को एसडीएम मंडावी को दिखाया। इस पर मंडावी ने उपस्थित बच्चों को समस्याओं का यथा संभव समाधान का आश्वासन भी दिया। इस संदर्भ मेंं एसडीएम के द्वारा संबंधित हॉस्टल अधीक्षक शोकॉज नोटिस जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण देने का कहा गया है।

छात्रावास पहुंचकर एसडीएम ने किया निरीक्षण।