पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाईओवर सुधारने लगेंगे 100 करोड़ रुपए

फ्लाईओवर सुधारने लगेंगे 100 करोड़ रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बीच से गुजरने वाले फ्लाईओवर को दुरुस्त करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। केंद्रीय बजट में इस राशि का प्रावधान करने की मांग सांसद अभिषेक सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है।

केंद्रीय सड़क निधि से नर्मदा-साल्हेवारा मार्ग और डोंगरगढ़ बोरतलाब मार्ग की स्वीकृति के लिए सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उक्त सड़कों के निर्माण के लिए सकारात्मक संकेत दिए। सांसद श्री सिंह ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदा से साल्हेवारा मार्ग को वर्ष 2015-16 के केंद्रीय बजट में शामिल करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि नर्मदा-साल्हेवारा मार्ग दो राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश को जोड़ती है। यह मार्ग प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा केसली जाने का मुख्य मार्ग है। सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को यह भी अवगत कराया कि गंडई के पास स्थित ग्राम नर्मदा में प्रतिवर्ष नर्मदा महोत्सव एवं दर्शनीय स्थल चोडऱाधाम में मेला का आयोजन होता है। इसमें मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के हजारों लोग जुटते हैं। सांसद सिंह ने जनभावनाओं के अनुरूप नर्मदा-साल्हेवारा मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करने केंद्रीय मंत्री गडकरी से आग्रह किया।

एकहजार मीटर का गैप

इसदौरान सांसद श्री सिंह ने फ्लाई ओवर को रूपांतरित करने केंद्रीय बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान करने पत्र सौंपा। सांसद ने राजनांदगांव में शहर के बीचो-बीच स्थित दो फ्लाई ओवर के मध्य 1000 मीटर के गैप में फोरलेन फ्लाईओवर से जोड़े जाने की घोषणा के अनुरूप बजट में उक्त कार्य को शामिल करने पत्र सौंपा। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कवर्धा में श्री गडकरी ने फ्लाईओवर को रूपांतरित करने की घोषणा की थी। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि व्यस्ततम शहरी मार्ग में नीचे उतारने से शहर के 30 वार्ड बांई ओर 21 वार्ड दाहिनी ओर बंट गए हैं। शहर के अधिकांश व्यवसायिक केंद्र, हाटबाजार एवं शिक्षण संस्थाएं बांयी ओर स्थित होने के कारण आधी आबादी को रोजाना कठिनाई हो रही है।

सौ करोड़ से बदलेगा फ्लाई ओवर का स्वरूप।

डोंगरगढ़-बोरतालाब के लिए मांगे 35 करोड़

सांसदसिंह ने डोंगरगढ़-बोरतालाब मार्ग को भी वर्ष 2015-16 के बजट में शामिल करने की मांग श्री गडकरी से की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से कहा कि डोंगरगढ़-बोरतालाब मार्ग छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र्र को जोड़ती है। नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्र में स्थित है। वहीं छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट से लाखों दर्शनार्थी डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी दर्शन के लिए आते हैं।

सांसद ने रखी मांग