अवैध कटाई मामले में शुरू हुई लीपापोती
मोहलाइलाके में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में अब पानाबरस के अधिकारी लीपापोती में लग गए हैं। क्योंकि इसमें स्थानीय अधिकारी लपेटे में दिख रहे हैं, जांच रिपोर्ट में भी साफ हो गया हैं कि उनकी मिलीभगत से ही यह काम हो रहा था। इसलिए पानाबरस क्षेत्र क्रमांक 373 में अन्य तीन पेड़ गिरे हुए मिले थे, उस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण तैयार किया गया है। जबकि इसमें अधिकारियों की संलिप्तता जाहिर हो चुकी है। उन पर कार्रवाई के बजाय, मामला डायवर्ट किया जा रहा है।
6 फरवरी को मोहला एसडीएम ने अवैध कटाई के मामले को पकड़ा था। इस पर वन विभाग ने पंचनामा भी तैयार किया। इसके बाद पता चला कि वहीं तीन पेड़ गिरे हुए हैं, यह कब से गिरे हुए थे, उन्हें परिवहन की तैयारी थी। पेड़ की कटाई भी अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए पानाबरस प्रोजेक्ट उप मंडी प्रबंधक ने प्रकरण तैयार कर दिया। इसकी जानकारी एसडीएम को दी।