पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्त जमा करने की मोहलत ट्रांसपोर्टरों की शिफ्टिंग 17 को

किस्त जमा करने की मोहलत ट्रांसपोर्टरों की शिफ्टिंग 17 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्टरोंके साथ महापौर और अधिकारियों के बीच मंगलवार को नगर निगम में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को ट्रांसपोर्टर नगर का उद्घाटन किया जाएगा और ट्रांसपोर्टरों को शिफ्ट कराया जाएगा।

इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर में यूनियन के कार्यालय में बिजली की व्यवस्था और भूखंड के एवज में ली जाने वाली किश्त को आगे बढ़ाने की मांग की। इस पर महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर अशोक अग्रवाल अन्य अधिकारी राजी हो गए।

ट्रासपोर्टरों से भूखंड के एवज में अप्रैल में ली जाने वाली किश्त के लिए मोहलत देते हुए 2017 में अंतिम किश्त के बाद यह राशि जमा कराने की राहत ट्रांसपोर्टरों को दी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात नगर में एलाटेड भूखंड में निर्माण कार्य के लिए बैंक ऋण मुहैया कराने ट्रांसपोर्टरों एवं बैंकर्स की बैठक जिला प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सांसद की मंशा अनुरूप काम किया जा रहा है।

शिफ्टिंग से यह फायदा

अभीकिसी भी स्थान पर ट्रकों को खड़ा कर दिया जाता है, इससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है। अब ट्रांसपोर्टरों की शिफ्टिंग के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही शहर में ट्रक पार्क होने पर सख्ती भी बरती जाएगी। क्योंकि अब ट्रांसपोर्टरों को ट्रकों अन्य भारी वाहनों के लिए निश्चित स्थान दे दिया गया है। काफी समय से ट्रांसपाेर्टर नगर की शिफ्टिंग अटकी हुई थी।