वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत
राजनांदगांव| लालबागथानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई है। इस पर मामला को कायम कर लिया गया है, लेकिन मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र तकरीबन 35 साल बताई गई है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह जोरातराई तालाब के पास कुछ लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी, पाया गया कि महिला की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई है। पुलिस ने मामले में धारा 304ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।