अवैध उत्खनन करते हुए 3 गाड़ियां जब्त
मुरुमका अवैध रूप से उत्खनन करने की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर खनिज विभाग की टीम ने सोमनी क्षेत्र के ग्राम धिरी में दबिश दी। यहां मनमाने तरीके से दुर्ग की गाडिय़ां लगाकर मुरुम उत्खनन किया जा रहा था।
विभाग द्वारा तीनों गाडिय़ों को जब्त किया गया है। तीनों गाडिय़ों को सोमनी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से अवैध उत्खनन का काम चल रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की। कलेक्टर अशोक अग्रवाल के निर्देश पर खनिज निरीक्षक नागेश ने मौके पर दबिश दी। मौके पर से एक ट्रक, हाइवा और एक जेसीबी जब्त की गई। निरीक्षक नागेश ने बताया कि यह गाडिय़ां दुर्ग निवासी अजय सिंह की है। इनमें से हाइवा सीजी07सी-9818 को चालक बीरबल चला रहा था। जबकि जेसीबी सीजी07एन-0983 और ट्रक सीजी07सीए-9530 को भी मौके से जब्त किया गया है। गाड़ियां सोमनी थाने में खड़ी की गई।