अंतिम दिन आज, २५० कार्ड हुए सरेंडर
अंतिम दिन आज, २५० कार्ड हुए सरेंडर
राजनांदगांव| जिलेमें राशन कार्ड का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कई रसूखदारों के नाम सामने आए। फिर राज्य सरकार ने अपात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए ४५ दिनों का समय दिया। सोमवार को इसकी अंतिम तारीख है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग के बाद अब तक तकरीबन २५० कार्ड ही सरेंडर हुए हैं। हालांकि हितग्राही अपना राशन कार्ड नगर निगम, नगर पालिका, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों में भी सरेंडर कर रहे हैं। हालांकि अब तक इनके आंकड़ें स्पष्ट नहीं हो पाए है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर जिलेभर में सरेंडर कार्डों की संख्या पता चल जाएगी। सरेंडर करने वाले हितग्राहियों का नाम गोपनीय रखने का निर्देश जिला प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिया है।