- Hindi News
- बकरियों को रोगों से बचाने के लिए चलेगा नया अभियान
बकरियों को रोगों से बचाने के लिए चलेगा नया अभियान
राजनांदगांव|बकरियों कोविषाणुजनित बीमारियों से बचाने की पहल पशु चिकित्सा विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए एक अभियान 15 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। विभाग के उपसंचालक डॉ.आरके सोनवणे ने बताया कि इस बीमारी से पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। अभियान की जानकारी देने के लिए कंपोजिट बिल्डिंग सभागार में पशुचिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में उन्हें अभियान से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 392 नोडल अफसरों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। वे पंचायतों का दौरान कर अभियान की समीक्षा करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।