पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिसीमन का असर, 47 वार्डों में फिर से आरक्षण

परिसीमन का असर, 47 वार्डों में फिर से आरक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके परिसीमन के बाद अब वार्डों का आरक्षण भी नए सिरे से होगा। जबकि कुछ वार्ड जिन्हें परिसीमन में कोई असर नहीं पड़ा है, उन वार्डों में पिछले आरक्षण को देखा जाएगा। ताकि उन्हें रिपीट किया जाएं। इसके बाद शेष सभी वार्डों का आरक्षण फिर से किया जाएगा। वार्डों के आरक्षण का काम 25 सितंबर को कलेक्टोरेट में किया जाएगा।

आरक्षण के इस नए गणित ने पार्षदों का चैन छीन लिया है। क्योंकि शहर के अब तकरीबन 45 वार्ड ऐेसे हैं, जो परिसीमन में प्रभावित हुए हैं। इसलिए यहां इस बार आरक्षण सामान्य, ओबीसी, एसटी, एससी या फिर महिला वर्ग को जा सकता है। इसलिए सारे रास्ते खुले हैं। ऐसे वार्डों की संख्या अधिक होने के कारण पार्षदों की जमीन खिसकना तय माना जा रहा है, क्योंकि आरक्षण के बाद इतनों दिनों से चल रहा गुणा-भाग फेल हो जाएगा, यदि पार्षदों का मनचाहा कोटा वार्ड को नहीं मिला। जैसे कुछ वार्ड अभी ओबीसी में है, उससे पहले सामान्य कोटा वहां था।

इस हिसाब महिला का चांस बनता है। इसलिए स्वाभाविक सी बात है कि ऐसे वार्ड में महिला दावेदार काम कर रही होगी। अब नए आरक्षण में कोटा महिला नहीं होता है तो जिस वर्ग में कोटा जाएगा, वहां नया दावेदार पैदा हो जाएगा। यह स्थिति शहर के तकरीबन सभी वार्डों में है। इसलिए 25 सितंबर को होने वाले आरक्षण का पार्षदों को ब्रेसब्री से इंतजार है, ताकि उन्हें स्पष्ट हो जाएं कि आगे की प्लानिंग उन्हें क्या करना है। वैसे आरक्षण से पहले ही बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां के दावेदार अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो गए हैं, अब चाहे आरक्षण किसी कोटे में जाएं। वहीं कई पार्षद अपने प|ियों को दावेदार बनाने की भी तैयारी में है, यदि कोटा महिला हो जाता है तो।

आरक्षण का गुणा-भाग और दावेदारी का पेंच

^आदेश के अनुसार 25 सितंबर को वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। परिसीमन में जो वार्ड प्रभावित हुए हैं, उनका फिर से आरक्षण किया जाएगा। उन वार्डों में रोटेशन प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।\\\'\\\' एमडीतिगाला, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

शहर के इन वार्डों में कोई किसी तरह का असर नहीं

अधिकारियोंके अनुसान कन्हारपुरी, हल्दी, ढाबा, पुराना बस स्टैंड। इन वार्डों पर परिसीमन का कोई असर नहीं पड़ा है। मतलब इन वार्डों में आरक्षण रोटेशन के आधार पर होगा। मतलब पिछला कोटा यहां रिपीट नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शेष वार्डों में लॉट