पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडियम पट्‌टी और रोड मार्किंग से सुरक्षा इंतजाम

रेडियम पट्‌टी और रोड मार्किंग से सुरक्षा इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम की तैयारी कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से डोंगरगढ़ के रास्ते पेड़ों पर रेडियम पट्टी और टायरों से रोड मािर्कंग की जा रही है ताकि भारी वाहनों की गति धीमी की जा सके और पदयात्रियों को भी रास्ते का पता चले। इसके अलावा बम्लेश्वरी मंदिर में पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है।

गुरुवार से शुरू हो रही नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पदयात्रियों की सुरक्षा और गाड़ियों के दबाव को देखते हुए हाइवे पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हाइवे किनारे पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही है ताकि वाहनों को सही दिशा मिले। इसके अलावा अंजोरा बाईपास से तुमड़ीबोड़ तक हरेक ढाबे के सामने चूना टायरों से रोड मार्किंग की जा रही है। रास्ते में वाहनों की गति कम करने के लिए आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बेरिकेटिंग भी की जा रही है। तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ तक खाली ड्रमों से जिक-जैक बनाया गया है। इस तरह डोंगरगढ़ मंदिर तक सुरक्षित यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है।

अंजोरासे राम दरबार तक चलेंगे सिर्फ पदयात्री

पदयात्रियों के लिए दुर्ग तरफ से बायीं ओर का मार्ग अंजोरा बाईपास से रामदरबार तक एवं रामदरबार से गौरीनगर स्टेशनपारा, नवागांव सुकुल दैहान, अछोली होते हुए डोगरगढ़ तक सुरक्षित किया गया हैै। हर चौक-चौराहे तक सिपाही रहेंगे और यात्रियों की मदद करेंगे।

सुरक्षित चलें पदयात्री

^देवीदर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। यात्रियों से अपील है कि वे चिन्हित मार्गों का ही उपयोग करें।\\\'\\\' -एमएसचंद्रा, यातायातप्रभारी

मेले में ऐसी होगी पार्किंग, हरेक की जगह अलग

>राजनांदगांव की ओर से जाने वाले वाहनों की पार्किंग बधियाटोला क्षीरपानी बड़ा पार्किंग एवं क्षीरपानी के आगे रेस्टोरेन्ट के पीछे मैदान में है।

> खैरागढ़ तरफ से जाने वाले वाहनों की पार्किंग, सुलभ काम्पलेक्स पार्किंग।

> नागपुर एवं चिचोला की ओर जाने वाले वाहनों की पार्किंग डोंगरगढ़ स्टेडियम मैदान, कॉलेज मैदान में है।

डोंगरगढ़ के रास्ते तैनात रहेंगे सिपाही, मेला परिसर में भी चाक-चौबंद व्यवस्था

पेड्रों पर रेडियम पट्‌टी लगाता सिपाही।