पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉक में गड़बड़ी, राशन दुकान निलंबित, होगी एफआईआर भी

स्टॉक में गड़बड़ी, राशन दुकान निलंबित, होगी एफआईआर भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशनदुकान की स्टाक पंजी में गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम ने दुकान निलंबित कर दिया है। वहीं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के लिए उपपंजीयक सहकारी संस्था राजनांदगांव को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के सिंगारपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का 21 अगस्त को खाद्य अधिकारी अजय मौर्य की टीम ने निरीक्षण किया था।

पैलीमेटा सहकारी समिति अंतर्गत संचालित उक्त दुकान मे टीम ने खाद्य सामानों का भौतिक सत्यापन किया जिसमे 63.25 क्विंटल चांवल, 5.85 क्विंटल गेहू, 2.73 क्विंटल शक्कर, 3.56 क्विंटल अमृत नमक, 5.30 क्विंटल पीला मटरदाल और 334 लीटर मिट्टीतेल वितरण के बाद घोषणा पत्र मे बताए स्टाक से कम पाया गया। जांच के दौरान पहुँचे अधिकारियो ने मौके पर सहायक समिति प्रबंधक कन्हैया मरकाम और सामान तौलने वाले शीतल रजक को बुलवाया लेकिन उन्होने आने से इंकार करते हुए दो अन्य को भेज दिया। दुकान और सामान के सत्यापन उपरांत अधिकारियो ने जांच कारवाई कर प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय मे प्रस्तुत किया था। जहॉ एसडीएम पीएस ध्रुव ने मामले में कारवाई करते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया वही संचालन का जिम्मा जीराटोला की महिला समूह को दे दिया है।

खाद्य अधिकारी नरेन्द्र वाहने ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी गई थी। सिंगारपुर मे कुल 573 राशन कार्डधारी है,जिसमे 208 गुलाबी, 318 नीला और 10 भूरा शामिल है। दुकान में जुलाई और अगस्त का राशन एक साथ भेजा गया था जिसके वितरण के बाद स्टाक पंजी मे गड़बड़ी सामने आई। निरीक्षण उपरांत दुकान निलंबित कर दिया गया है।