रेवाडीह में डांस प्रतियोगिता 1 से
राजनांदगांव| रेवाडीहमें नवरात्रि के अवसर पर मॉ शारदा उत्सव समिति मिलन चौक एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 1 अक्टूबर को राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के सचिव गौतम साहू ने बताया कि स्पर्धा में ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार 3001, िद्वतीय 2001 रुपए का पुरस्कार रखा गया हैं। एवं एकल डांस में प्रथम 2001 रुपए रखा गया है। द्वितीय 1001, तृतीय 501 और चतुर्थ 301 िदया जाएगा।