पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोहरा मापदंड, कार्रवाई तो कहीं दे दी खुली छूट

दोहरा मापदंड, कार्रवाई तो कहीं दे दी खुली छूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ाखू लाइन के टायलेट की जगह पर अतिक्रमण पर मूकदर्शक बनकर बैठा है निगम प्रशासन

भास्करन्यूज | राजनांदगांव

जिलाप्रशासन और नगर निगम का दोहरा मापदंड समझ से परे है। गुड़ाखू लाइन में शौचालय की जगह को अतिक्रमण कर लिया गया है, इस पर कार्रवाई करने से परहेज किया जा रहा है। वहीं रिद्धी-सिद्धी कलोनी में रास्ता विवाद को प्रशासनिक अमले ने 24 घंटे के भीतर निपटा दिया और सोमवार को बुलडोजर से अतिक्रमण को तोड़ दिया गया।

रविवार को रिद्धी-सिद्धी कालोनी के पीछे के रास्ते में अनुपम श्रीवास्तव ने फेंसिंग से बंद कर दिया था। अनुपम ने थाना में आवेदन दिया था। उक्त जमीन उसकी है और जमीन की उसने रजिस्ट्री भी करा ली है। कालोनीवासियों ने विरोध किया और मामला थाने तक पहुंच गया। रविवार रात को बसंतपुर थाना में दोनों ही पक्ष अड़े रहे।

टाॅयलेटपर परहेज

गुड़ाखूलाइन में सुनील फूट वियर के बाजू की जगह पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस जगह पर महिला प्रसाधन बनाया जाना है, अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद भी नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वार्ड 23 के पार्षद जितेंद्र शर्मा और आसपास के लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद औपचारिकता के तौर पर कब्जा करने वाले दुकानदार को नोटिस जारी कर दिया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

^गुड़ाखू लाइन कब्जा के मामले में नोटिस दिया जा चुका है। अल्टीमेटम के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। डीसिंह, आयुक्त,नगर निगम

^रास्ते का विवाद सामने आने के बाद मौके पर जाकर देखा गया, प्लाट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से एप्रूव नहीं है। इस कारण कब्जा को हटाया गया है। पीएलयादव,तहसीलदार

^गुड़ाखू लाइन के कब्जा को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई करने में देरी की जा रही है। वहीं कब्जाधारी को नोटिस देकर औपचारिकता निभाई गई है। जितेंद्रशर्मा,पार्षद, वार्ड23

अब अवैध प्लानिंग बता रहे अिधकारी

कालोनीमें रास्ता विवाद सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला श्रीवास्तव परिवार के प्लॉट को अवैध बता रहा है। वहीं इस रोड को अधिकारियों ने आम रास्ता बताया है। इस पर कालोनीवासियों को तो राहत मिल गई, लेकिन प्लाट मालिक चिंता में गए हैं। क्योंकि रजिस्ट्री कराने और फिर विवाद के बाद उनकी जमीन अवैध घोषित कर दी गई है।

कालोनी वासी और प्लॉट के मालिक ने थाने में दिया था आवेदन।