पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदवाकर देखी सड़क की गुणवत्ता

खुदवाकर देखी सड़क की गुणवत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|कलेक्टर अशोकअग्रवाल ने गत दिनों छुईखदान विकासखंड के ग्राम खैरी खुटेरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सड़क का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता साहू से सड़क निर्माण के सोल्डर के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। अग्रवाल ने सड़क में पर्याप्त मात्रा में कांक्रीटिकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़क में पर्याप्त मात्रा में सीसी नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए अन्यथा आने वाले समय में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस दौरान सड़क को खुदवाकर भी देखा।