- Hindi News
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में खैरागढ़ को पहला और छुईखदान को दूसरा पुरस्कार
जिला स्तरीय युवा उत्सव में खैरागढ़ को पहला और छुईखदान को दूसरा पुरस्कार
खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव नपा उपाध्यक्ष संजय ताम्रकार के मुख्य आतिथ्य सेनि शिक्षक हीरालाल अग्रवाल की अध्यक्षता और एल्डरमैन वीरेंद्र जैन, पार्षद संजय शर्मा, अनुराग सिंह, आरएल वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल परिसर में हुआ।
जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल विधाओं में लोकनृत्य में खैरागढ़ पहला और छुईखदान ब्लाक को दूसरा स्थान मिला। लोकगीत मे खैरागढ़ ब्लाक पहला राजनांदगांव को दूसरा स्थान मिला। हारमोनियम वादन मे संगीत विवि के कमलेश सिंह को पहला और छुरिया ब्लाक के प्रतिभागी को दूसरा स्थान,तात्कालिक भाषण की स्पर्धा मे राजनांदगांव पहले और छुईखदान दूसरे स्थान पर रहा। कत्थक नृत्य मे संगीत विवि की सुमेधा गुप्ता पहले,मिली वर्मा दूसरे स्थान पर रही,भरतनाट्यम मे खिलेश्वरी पटेल पहले और सत्यजीत देवनाथ दूसरे स्थान पर रहे,नाटक की प्रस्तुति में राजनांदगांव पहला और खैरागढ़ ब्लाक दूसरे स्थान पर रहा।
युवा उत्सव मे शामिल बांसुरी वादन मे छुरिया ब्लाक को स्थान मिला। इसी प्रकार शास्त्रीय गायन में प्रथम नरेंद्र पाटिल द्वितीय भागीरथी रहे। तबला वादन में जयप्रकाश साहू पहले दीपक कुमार चंद्रा दूसरे स्थान पर रहे। स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए अतिथियों ने कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से कला, संगीत साहित्य की अलग अलग विधाओं में प्रतिभागियों को जुड़ने कला प्रदर्शन का अवसर मिलता है, उन्होंने मंच को कला प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया साथ ही युवाओं को वर्तमान समय की धरोहर बताते हुए क्षमता और अवस्था का उपयोग राष्ट्रहित में करने कहा।
नौ ब्लॉक ने लिया हिस्सा
उत्सवमे जिले के नौ विकासखंडों के महाविद्यालय, हाईस्कूल-हायर सेकंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धा मंे भाग लेकर कला प्रदर्शन किया, निर्णायक राजकुमार पटेल, बिहारी तारम, दीपशिखा पटेल, मोनिका सिंह, समीक्षा सिंह, केसी केहरी, एम मसीह, आरएल नेताम, किरण सिंह नत्थू तोड़े रहे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शक्ति सिंह आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी कन्हैया पटेल, सहायक रोहन रजक ने किया।