गौरव पथ योजना से मिले साढ़े चार करोड़
राजनांदगांव| जिलेके समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद अभिषेक सिंह नांदगांव जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों, सभी ब्लाकों के 26 ग्राम में पक्के सीसी रोड बनाने एवं ग्रामीणों की जरूरत के मुताबिक नाली बड़े नाले के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ०रमन सिंह से मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना मद से साढ़े चार करोड़ की स्वीकृति दिलाकर ग्रामीणों की आंकाक्षओं को पूरा किया है इस तत्कालिक स्वीकृति के लिए सांसदश्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर का आभार माना है।