पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आस्था में मना विश्व विकलांग दिवस

आस्था में मना विश्व-विकलांग दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|शिक्षण-प्रशिक्षण सह-पुनर्वाससंस्थान आस्था मूक बधिर शाला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व-विकलांग दिवस का आयोजन संस्था द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक किया गया | इसमें प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गोला फेंक, चित्रकला, बेडमिंटन, शतरंज इत्यादि के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यकम का भी पालकों ने खूब आनन्द उठाया| कार्यक्रम की शुरुआत देवकुमार निषाद, शेष कुमार लोहार, हृदयराम चंद्रवंशी, परमानन्द ठाकरे, कुंजलाल भूआर्य, कुंवरबाई निषाद आदि (अभिभावक-गणों) ने की। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लियाऔर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिताओं में सभी छात्र-छात्राओं को उनके स्थान के अनुरूप निम्नानुसार पुरस्कार दिए गए।