सीईओ ने समझाए शौचालय के फायदे
राजनांदगांव| विकासखण्डस्थित ग्राम पंचायत मुड़पार में गत रात्रि स्वच्छता पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शौचालय उपयोग को केवल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दृष्टि से बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बतलाया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय ग्रामीण क्षेत्र के परिवार प्रति वर्ष स्वास्थ्य पर लगभग 5 से 6 हजार रुपए खर्च करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों अधिकांश संक्रमित बीमारियों का मुख्य कारण खुले में शौच करना है। क्योंकि खुले में शौच के कारण उत्पन्न गंदगी के कारण हमारा भोजन एवं पीने का पानी दूषित होता है। इससे बीमारी फैलती है। अगर हम खुले में शौच का प्रयोग बंद करके शौचालयों का प्रयोग करने लगे तो बहुत सी संक्रमित बीमारियों पर स्वतः ही रोक लगा सकते हैं। इससे प्रतिवर्ष जो हमारा स्वास्थ्य पर व्यय करते है। वह लगभग आधा हो जाएगा।