पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में पार्षदों की शिकवा शिकायतें

बैठक में पार्षदों की शिकवा-शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव में जीत के लिए वार्डों में चल रही भाजपा और कांग्रेस की बैठक वरिष्ठ नेताओं के लिए सिरदर्दी साबित हो रही है। बैठक के दौरान राशन कार्ड निरस्त होने से लेकर सफाई, बिजली और मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें सामने रही हैं। यहां तक कि पार्षदों की खिंचाई हो रही है। हाल ही में दोनों पार्टियों द्वारा वार्डों में बैठकों का दौर शुरू किया गया है। इस बैठक में वार्डवासी जमकर शिकायत कर रहे हैं। कार्यकर्ता भी कई मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी को वे खुलकर बैठक में व्यक्त कर रहे हैं।

वार्ड नंबर 35 में आयोजित भाजपा की बैठक में वार्डवासियों ने वार्ड की शौचालय, नाली सफाई मवेशियों के संबंध में अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी। वार्ड नंबर 24 में रविवार को बैठक हुई। इस बैठक में महापौर की खिंचाई की गई। भाजयुमो उपाध्यक्ष गोलू सूर्यवंशी ने कहा कि भाजपा का महापौर नहीं होने की वजह से नगर के विकास में अनेक अवरोधों का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। सड़क, नाली, बिजली, पानी, राशन जैसे अनेक समस्याओं से आए दिन जनता को जूझना पड़ता है। इधर रविवार को लखोली क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को पदाधिकारियों के सामने रखा।

वार्डों में चल रही है पार्टी की बैठक।

फूट रहा आक्रोश